भाईचारे का त्योहार है होली का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कन्या जूनियर हाईस्कूल बुच्चाखेड़ी में होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को बुच्चाखेड़ी में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जमकर होली पर्व मनाया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शीशपाल ने होली पर्व को प्यार और सौहार्द का पर्व बताया। खेल अनुदेशक रामकुमार ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत भी प्रस्तुत किए, जिस पर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में पीयूष, बेबी, गणपत, प्रेम सिंह, एनपीआरसी हारून ब्रजेश आदि मौजूद रहे।