फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 250 बच्चों की निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में सरस्वती हाईस्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 250 छात्र-छात्राओं की निशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में छह से 19 साल के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आंख, दांत, एनीमिया, विटामिन, कान का बहना, त्वचा रोग संबंधी, टीबी, कटा होंठ, बहरापन आदि बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान सामुदायिक चिकित्सालय के डॉक्टर हिमायूं सहित पूरी टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें