कैराना। माघ पूर्णिमा पर्व पर यूपी-हरियाणा के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगा पुण्य लाभ उठाया। मंगलवार को श्रद्धालु सुबह से ही यमुना नदी पर जमा होने शुरू हो गए थे। इसके चलते यमुना घाट पर आस्था का रंग छलकता नजर आया। श्रद्धालुओं ने तट किनारे विशेष पूजा-अर्चना कर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। ब्राह्मणों को दान दक्षिणा आदि देकर और प्रसाद का वितरण कर श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।