फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा कर फसल उगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

कैराना। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा कर फसल उगाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है। मंगलवार को अकबरपुर सुनहेटी गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपी इस जमीन पर लगातार फसलें उगा रहा है। फिलहाल भी आरोपी ने इस जमीन पर गेहूं की फसल बो रखी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी देता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कब्रिस्तान की जमीन को मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र ही जांच पड़ताल कराते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहसील पहुंचने वाले ग्रामीणों में अकबर, शकील, मुदा, इरशाद, मतलूब, इस्लाम, हारून, महताब, जमशेद, दिलशाद, वाजिद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें