शामली। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त केबी सिंह ने लोक सभा निर्वाचन हेतु सभी कार्यालय अध्यक्षों को डाटा फीड करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को 10 फरवरी से पहले सभी अधिकारी अपने कर्मचारियों का डाटा फीड करा दें। सभी कार्यालयाध्यक्ष को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दिया गया। मौके पर एसडीएम सुरजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा व संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।