थानाभवन। गन्ना समिति के डायरेक्टर सुभाष सैनी ने रविवार को अपने आवास पर गांव के 65 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत गांव से पहले चरण में 200 परिवारों ने मुफ्त कनेक्शन के लिए आवेदन किए थे। इसके बाद पहली सूची के तहत 65 परिवारों को कनेक्शन बांटे गए हैं। 35 नए परिवारों की सूची भी आ गई है। जिन्हें अगले दो दिन के भीतर कनेक्शन आवंटित कर दिए जाएंगे। जो आवेदनकर्ता रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस मौके पर धर्मपाल सैनी, अंकुश सैनी, बॉबी कश्यप, सोनू सलमानी, राकेश गोस्वामी, शहजाद, अनीस, तेजपाल, राकेश आदि मौजूद रहे।