21 तक होगा नवीनीकरण
शामली। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि उप्र आबकारी विभाग द्वारा मदिरा की दुकानों के लिए 2019-20 हेतु व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पारदर्शिता के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन द्वारा की जाएगी। नवीनीकरण हेेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। प्रारंभ में 50 प्रतिशत लाइसेंस फीस जमा होगी। शेष लाइसेंस फीस 28 फरवरी तक जमा करनी होगी। नवीनीकरण के इच्छुक आवेदकों को नया हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है। इस बार दुकानों के खुलने के समय में भी दो घंटे की वृद्धि की गई है। नवीनीकरण से अवशेष दुकानों का व्यवस्थापक ई लाटरी द्वारा नौ फरवरी से प्रारंभ होगा।