शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर वाहन ने टक्कर मारकर बाइक सवार युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रविवार दोपहर को थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी शाहरुख बाइक पर सवार होकर किसी कैराना से अपने गांव लौट रहा था। जब वह कैराना रोड से झिंझाना रोड की तरफ पूर्वी यमुना नहर पटरी से जा रहा था तो सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।