केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
शामली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से पदयात्रा की शुरुआत प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा पश्चिम प्रभारी मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में की गई।
पदयात्रा सेक्टर आठ मोहल्ला रेलपार में पहुंची। मोहित बेनीवाल ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार के किए गए पिछले साढ़े चार साल के कार्य और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रारंभ जनकल्याण नीतियों को आम जन तक पहुंचाना है। पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किए कार्य और नीतियों का परिणाम है कि आज देश दुनिया के अग्रणीय देशों की कतार में खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पुन: मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि 15 दिसंबर तक पदयात्रा को संपूर्ण जनपद में युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर- घर तक ले कर जाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे।। इस अवसर पर श्रीमोहन तायल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अनुराग शर्मा, राकेश गर्ग, मनोज शर्मा, कपिल पंवार, रवि कश्यप, भूषण जिंदल, अंकित गुप्ता, तेजस्वी पंवार, राहुल गोस्वामी, हरिओम पाठक, कंवर पाल, चंद्रपाल, योगेंद्र निर्वाल, पिंटू,सचिन, रोहित आदि उपस्थित रहे। ,