मोतियाबिंद आपरेेशन पखवाड़ा आज शुरू
शामली। स्वास्थ्य विभाग व एनएचएम योजना में संचालित राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष मोतियाबिंद आपरेशन पखवाड़ा आज से शुरू हो गया है। पहले दिन जिले के सभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आंखों की जांच करके मरीजों को दवाई दी गई। पखवाडे़ का शुभारंभ डाक्टर राजकुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर नेत्र सर्जन डाक्टर वीपी सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी डाक्टर राजकुमार, डाक्टर राजेंद्र कुमार, डाक्टर रीतू रानी, डाक्टर रमेश चंद्रा, सुशील कुमार मौजूद रहे। पखवाड़ा में 31 मरीजों के आपरेशन किए जाएंगे।