यमुना में आया दूषित पानी, हजारों मछलियां मरीं
कैराना। पिछले तीन चार दिनों से यमुना नदी में आए काले व दूषित पानी के कारण हजारों मछलियां मर गईं है। स्थानीय लोगों ने यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की है। यमुना किनारे स्थित गांव हैदपुर निवासी गोताखोर राधेलाल व मवी निवासी इमरान, शिवकुमार आदि ने बताया कि कई बार हरियाणा की फैक्टरी से छोडे़ जाने वाला गंदा पानी यमुना में आ जाता है। चार दिन से यमुना में काला व दूषित पानी आने के कारण विषम स्थितियां पैदा हो गई हैं। दूषित पानी के कारण यमुना में हजारों मछलियां मर गईं। उधर, ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि चार दिन से यमुना में काला पानी आ रहा है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से संपर्क कर मामला उनके संज्ञान में लाएंगे।