जलालाबाद। कस्बे में कपड़े धोते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया।
शनिवार सुबह आठ बजे मोहल्ला आर्यनगर में अब्दुल गफ्फार मंसूरी की पत्नी मेेेहराज (30) बाथरूम में कपड़े धो रही थी। उसी समय मशीन का तार टंकी के पाइप से छू गया, जिसके चलते करंट पानी में फैल गया। मेहराज ने जैसे ही कपड़े धोने के लिए टंकी खोली तो उसे करंट लगा, जिससे वह बेहोश होगई। मौके पर मौजूद बच्चे ने शोर मचाया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे बाथरूम से बाहर निकाला और दुकान पर गए उसके पति अब्दुल गफ्फार को सूचना दी। महिला को तुरंत शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में उसको सुपुर्देखाक कर दिया गया।