फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभिया चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एआरटीओ मुंशीलाल ने मंगलवार को कैराना-पानीपत वाया शामली, कांधला तथा झिंझाना रूट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। एआरटीओ ने गंगोह लाइन की एक प्राइवेट बस को गांव भूरा में पकड़ा और सीज कर दिया। बस की छत पर सवारियां बैठी थी। कांधला तिराहे से डग्गामार जीप को पकड़कर सीज कर दिया गया। कोतवाली के बराबर से थ्री व्हीलर को पकड़ा। साथ ही बगैर रजिस्ट्रेशन की ई-रिक्शा को सीज कर दिया। एआरटीओ की कार्रवाई से दिनभर डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा और वह कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर लेकर भागते नजर आए। एआरटीओ ने बताया कि कैराना में एक ई-रिक्शा के साथ-साथ एक डग्गामार जीप, एक प्राइवेट बस व एक थ्रीव्हीलर को पकड़कर सीज कर दिया गया है। इनके अलावा शामली में दो ई-रिक्शा और दो ओवरलोड ट्रक तथा कांधला में एक ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें