शामली।
भारत विकास परिषद की लक्ष्मीबाई शाखा की ओर से शनिवार को सरस्वती विद्या बालिका इंटर कालेज में वेश प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के तहत कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की यूनिफार्म चेक की गई। जिसमें अच्छी यूनिफार्म पहने वाली छात्राओं का निर्णायक मंडल द्वारा चयन किया गया। निर्णायक मंडल में वीना अग्रवाल व पिंकी रही। प्रतियोगिता में ज्योति, सिमरन, वंशिका, समता, आकांक्षा, एकता, दृष्टि, नीशू, खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान कविता, सुरभि आदि मौजूद रहे।