फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में होगा योजनाओं का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऊन ब्लाक कार्यालय पर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सोशल ऑडिट को लेकर बैठक हुई। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर जावेद रजा ने बताया कि ऊन ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का सोशल आडिट 30 जुलाई से 21 अगस्त तक कराया जाएगा। उसके लिए आठ टीमे बनाई जाएगी। प्रत्येक टीम में चार चार सदस्य होंगे, जो गांव में पहले दो दिन तक योजनाओं में हुए कार्यों का स्थलीय मुआयना करेंगी। इसके बाद खुली बैठक में कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में अशोक कुमार, संजीव कुमार, सरिता, सीमा, योगेंद्र, नरेंद्र और चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें