फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी कराने आई आशा, तो अन्य आशाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं का आंदोलन जारी
विज्ञापन

शामली। सरकारी अस्पताल में रविवार को एक आशा डिलीवरी कराने पहुंच गई। इस पर अन्य आशाओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में सब चली गई और मामला शांत हो गया। पिछले कई दिनों से आशाएं हड़ताल पर हैं और कोई काम नहीं कर रही हैं। मानदेय 20 हजार रुपये करने की मांग को लेकर वह हड़ताल पर हैं। रविवार को आशाएं धरने में सम्मिलित होने के लिए शामली सीएचसी प्रांगण में पहुंची थीं, लेकिन इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आंदोलन के बावजूद भी कुछ आशाएं सीएचसी शामली पर गांव की महिलाओं की डिलीवरी करा रही हैं। सूचना पर आंदोलनरत आशाएं मौके पर पहुंच गई। आंदोलन के बावजूद आशाओं के काम करते पकड़े जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में संगठन की पदाधिकारियों ने आशाओं को कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को मजबूती देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें