फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद खूब हुआ पॉलिथीन का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन में नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी रवि यादव के नेतृत्व में 13 जुलाई को पूरे कस्बे में मुनादी के जरिए व्यापारियों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि 15 जुलाई से कोई पॉलिथीन का इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मगर, नगर पंचायत की चेतावनी के बावजूद रविवार को कस्बे में खुलेआम पॉलीथिन का इस्तेमाल हुआ है। खासकर फल-सब्जी विक्रेताओं के पास तो सबसे ज्यादा पॉलीथिन का ही इस्तेमाल हो रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कहना है कि सभी व्यापारियों व आम जनता से प्रथम चरण में पॉलीथिन इस्तेमाल न करने की अपील की गई है। हालांकि काफी लोग इस अभियान में सहयोग दे रहे हैं, यदि कोई लापरवाही करता है तो शीघ्र अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें