फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हुई बैठक, नीतियों पर चलने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पाल धर्मशाला में भाजपा की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल प्रभारी चक्रेश चौहान और संचालन बोबी शर्मा ने किया। जिला बूथ प्रभारी अनिल खेड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मादलपुर, जिला महामंत्री आनंद पुंडीर आदि ने 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव की तरह नही बल्कि भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव होगा। गांव कस्बे में बूथ स्तर पर एक-एक कमेटी बनाए। जिनकी जिम्मेदारी मतदाता को वोट के लिए प्रेरित करने और बूथ तक पहुंचाकर वोट डलवाने की रहेगी। नए वोट बनवाने है। जिनकी आयु मतदाता बनने के लिए पुरी हो चुकी है और सभी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों व कार्यों के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है या नही, ध्यान देकर कार्यों में जुट जाए। बैठक में डाक्टर धर्मवीर पाल, सुनहरा कोरी, वेदपाल दखोड़ी, राजेश राणा, सतेंद्र राणा, डाक्टर सुभाष चंद, प्रधान जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें