शामली। जिले के ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी संघ ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जा रहा।
विकास भवन में जिले के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों ने बेमियादी रुप से कार्य बहिष्कार जारी रखा। गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों के समर्थन में कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, जब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार एवं इसरार खान, वैभव निर्वाल, अजय कुमार, ओमपाल सिंह, सुशील कुमार, इरफान अली, शाहिद अली, सुशीला, मंजूषा, सतीश कुमार, ललित, मनोज, इरफान अली, नीरज, अरुण बर्मन, सुरेंद्र कुमार, विनोद, शिव कुमार, वीरपाल, अनुज गौतम, शाहिद मियां, पंकज, ओमपाल, अनिल, वसीम, सतपाल सिंह, बबलू, भारत भूषण, सुरेश चंद शर्मा, गुलाब सिंह, रश्मिकांत, मानवेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।