गढ़ीपुख्ता। एफडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल में छात्रा वंशिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्कूल के फराज खान 88.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और तनु और प्रशांत ने 84 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने सभी मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।