शामली। सपा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी नरेेश उत्तम पटेल मंगलवार को कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिले में आएंगे। दोपहर 12 बजे शहर के माजरा रोड कृष्णा गार्डन में कैराना लोकसभा सीट के सभी बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पूर्वाह्न 11 बजे शामली पहुंचेंगे। मुजफ्फरनगर मार्ग पर पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कृष्णा गार्डन में कैैराना उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कैैराना, शामली, थानाभवन, गंगोह, नकुड़ विधानसभा की सभी बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। मौके पर सपा के जिला पदाधिकारी, विधायक, विधानपरिषद सदस्य, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।