फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन

शामली। जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर 23 मार्च से चल रहा धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुक्रवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के आश्वासन पर समाप्त हो गया। गन्ना विकास राज्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग क्षेत्र के लिए जायज है। क्रमिक अनशन पर बैठे जयवीर कुड़ाना, ओमप्रकाश, संतरपाल जांगिड़, चरण सिंह, कृष्णपाल कुड़ाना व सतपाल सिंह मुंडेट को जूस पिलाकर अनशन खुलवाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, देशपाल राणा, कमलवीर निर्वाल, मुकेश शास्त्री जलालाबाद, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डाक्टर ओमपाल सिंह, ईश्वरदयाल कंसल, पवन कुमार संगल, डाक्टर एसपी बागला, जयवीर सिंह निर्वाल, देवेन्द्र पाल राणा प्रधानाचार्य आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद धरना प्रदर्शन भी समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर कुलदीप पंवार, आरपी शुक्ला, जितेंद्र कुमार राणा, नरेंद्र कुमार, पूनम राणा, रामावतार तायल, आलोक कुमार, प्रवींद्र चौंदाहेडी, किरणपाल, अरविंद कांबोज के अलावा वैशाली, पूनम, रूपा, स्वीटी, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें