फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों को दी ्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सड़क दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश में 27 बच्चों और झिंझाना में करनाल हाइवे पर नौ श्रद्धालुओं की मौत पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। बार एसोसिएशन कैराना की बैठक अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान की अध्यक्षता में बार भवन में आयोजित की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश में 27 बच्चों तथा माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की झिंझाना में करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया, जिसके अनुपालन में न्यायालयों में आवश्यक कार्य भी नहीं किया गया। इस अवसर पर शगुन मित्तल, ब्रह्म पाल सिंह, राजकुमार, नीरज चैहान, मनोज कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें