शिव- पार्वती विवाह का समापन आज
शामली। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शिव कथा की अमृत वर्षा करते हुए मुकुल आनंद ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कहा कि शिव परमात्मा है, उनकी आराधना से जीव के सभी कष्ट समाप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है। समय के अनुसार जीव को समय के अनुसार बदलना होगा। जीवन का आधार है जैसे कर्म करोगे, वैसे जीव को फल प्राप्त होगा। इस मौके पर उमाशंकर जिंदल, सुधीर कुच्छल, विनय कुमार शर्मा, पूनम कुच्छल, विनीता संगल मौजूद रहे। रविवार को विशाल भंडारे के साथ शिव कथा का समापन किया जाएगा।