ट्रक चालक ने बस में टक्कर मारी
शामली। शामली की ओर से एक बस मेरठ जा रही थी। बताया जाता है कि जब बस काबड़ौत पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उस बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन सवारियों को मामूली चोटें आई, जिनको प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल में दिलाया गया। उधर, साइड मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।