शामली। आरके इंटर कॉलेज में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड के छात्रों ने सुंदर रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी छात्रों से कहा कि तुम युवा हो और देश के प्रति आपकी ज्यादा जिम्मेदारी है। इसलिए सभी छात्र मतदाता जागृति के लिए घर घर जाकर प्रत्येक मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार और रवि खन्ना रहे। इस दौरान संजीव कुमार, लोकेश, रवींद्र, श्रवण कुमार, अनुज, वासिद, दीपक, सुहेब, आकिल, गौरव, परवेज, समीर, इमरान, आकाश, अरुण, कपिल आदि मौजूद रहे।