फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जानने कैराना पहुंचे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में हो रही दिन प्रति दिन ठगी व चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा सोमवार को दोपहर बाद कैराना पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने कैराना के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी और बैंक के अलार्म व सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बाद में पुलिस अधीक्षक पंजाब नेेशनल बैंक में पहुंचे और बैंक के एटीएम के बाहर खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। वहीं, बैंक के बाहर खड़ी एक बिना नंबर की बाइक को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक के अचानक आने का पता चलने पर कस्बे के चौंकी इंचार्ज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें