झिंझाना (शामली)। संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहल्ला ताड़वाला में भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि संविधान की रचना कर देश के हर वर्ग को उनके अधिकार दिलाने में बाबा साहब का बड़ा योगदान रहा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ऊन मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, बंटी तोमर, दिलदार सैनी, मुकेश जैन, जितेंद्र चौहान, कमल सैनी, मदन कश्यप, मुकेश, विकास, रविंद्र सिंह, सोनू कुमार, रामनिवास, डाक्टर सतीश, रतन सिंह, धर्मबीर सैनी आदि उपस्थित रहे। संचालन राहुल देव गुप्ता ने किया।