शामली। सोमवार को मोहल्ला धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में गरीब-असहाय वृद्ध पुरुष और महिलाओं को रजाई वितरित की। समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने बताया कि समिति पहले से ही गरीबों की पेंशन, विधवा पेंशन संबंधी कार्य कर रही है। उन्होंने गरीब असहाय व वृद्ध महिला- पुरूषों से अनुरोध किया है कि वह सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे व शाम तीन बजे से छह बजे के बीच रजाइयां प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर समिति के संरक्षक सतप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सचिव संतोष कुमार संगल, श्यामलाल शर्मा, डॉ. ओमपाल सिंह, सतपाल विश्वकर्मा, निरंजन सिंह, रामवतार तायल, सुभाष ऐरन, रमेशचंद मौजूद रहे।