विद्युत निगम की टीम ने कैंप में वसूले बकाया बिल
कैराना।
कैराना में विद्युत निगम ने बकाया बिल भुगतान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
शनिवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता ,उपखंड अधिकारी अरशद अली के नेतृत्व में शामली रोड स्थित 33 केवी बिजली घर पर महाकैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चार लाख 90 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया गया। साथ ही टीम ने बडे़ 48 बकायेदारों के कनेक्शन कटे तथा 10 नए कनेक्शन, एक मीटर टेंपर, 32 बिल ठीक कराए व आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ने पर कोतवाली में तहरीर दी। टीम में जेई कैराना रवि शंकर, पवन, अनिल पटेल, रामकुमार, मोनू, राकेश व अखलाक आदि शामिल रहे।