शामली। बुधवार दोपहर गांव करोड़ी निवासी दीपक, विकास, रविंद्र और जगमोहन आदि ने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। युवकों ने बताया कि जब वह सड़क पर दौड़ लगाने के लिए जाते हैं, तो पुलिसकर्मी उन्हें धमकाते हैं। विरोध करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मी शराब पीते हैं और वही ग्रामीण पुलिसकर्मियों को उकसाते हैं। युवकों ने डायल 100 नंबर की गाड़ी का नंबर बताते हुए जांच कराने की मांग की है।