फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से किशोरी की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। बुखार से पीड़ित किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ला रोगनगरान निवासी 14 वर्षीय रूपा कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। स्थानीय चिकित्सकों के उपचार पर भी हालत में सुधार न होने पर सतपाल ने रूपा को शामली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। रूपा की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने रूपा को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया, जहां पर किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में किशोरी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। नागरिक पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र, विजयपाल, रामपाल, सोहनवीर, दीपक आदि का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर पंचायत से दवाओं के छ़िड़काव व फॉगिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें