कैराना।
मदरसा तलीमुल कुरान खजूरो वाली मस्जिद में जमीयत-उलमा-ए हिंद की बैठक मेें बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई।
बुधवार को कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला स्थित मदरसा तालीमुल खजूरो वाली मस्जिद में उलमा के जिलाध्यक्ष मौलाना आकिल साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौलाना ताहिर ने ईद- उल अजहा के दिन जानवरों की कुर्बानी के लिए साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ ही पशुओं के अवशेष सड़कों पर न डालने की अपील की। बैठक का संचालन मौलाना मोहम्मद तहसीन ने किया। इस दौरान मौलाना उमर, मौलाना ताहिर, मौलाना अरशद, मौलाना वासिल, मौलाना नाजिम, मौलाना इमरान, मौलाना कारी अनीस, कारी कुरबान, कारी लुकमान ,कारी नौशाद आदि मौजूद रहे।