कैराना।
श्रीगणेश महोत्सव के अवसर पर कस्बे में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मनमोहक झांकियों के अलावा बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
मोहल्ला गुंबद से श्रीगणपति सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में अखाड़े में युवाओं ने तलवारबाजी का करतब दिखाया। इसके अलावा शोभायात्रा में पवनपुत्र हनुमान, देवाधि देव भगवान शिव, राम लक्ष्मण सीता की मनमोहक झांकियों सभी का मनमोह लिया। शोभायात्रा के अंत में रथ पर श्रीगणेश भगवान की विशाल मूर्ति विराजमान थी। शोभायात्रा मोहल्ला पट्टो वाला, निर्मल चौराहा, सराफा बाजार, जोड़िया कुआं, चौक बाजार, शामली बस स्टैंड होते हुए शामली स्थित नहर पर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, पंवार पुलिस बल सुरक्षा में मौजूद रहे।