श्रद्धा के साथ परिक्रमा की
जलालाबाद। प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर मोहल्ला खटीकान के सैकड़ों भक्तों ने ज्योति प्रकट कर श्रद्धा के साथ परिक्रमा की। बुधवार रात में गोगा जी का जागरण धूमधाम के साथ किया गया। पूरी रात जागरण में शिव अवतारी गोरखनाथ व जाहरवीर गोगा जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा। प्रात: आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बाबूराम कुमार, ओमप्रकाश भगत, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, मास्टर चंदकी राम, संजीव कुमार, डॉक्टर सुनील कुमार, अनिल पंवार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।