फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में वंशिका सैनी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। होली मदर अकादमी में विहिप दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 49 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की प्रतिभा सैनी, प्रधानाचार्य की ईको, प्रवक्ता कमलेश गर्ग और बबीता तायल ने सर्वसम्मति से वंशिका सैनी को प्रथम, आशा को द्वितीय, पूजा वर्मा को तृतीय विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर विहिप की प्रांत संयोजक अंजली सैनी, जिला संयोजक कविता रानी, विहिप के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश सैनी, रमण देवी ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। दुर्गावाहनी विहिप की ओर से विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजनीश नामदेव, जिला मंत्री सचिन अग्रवाल, हरीश सिंघल, सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें