युवकों का मार्गदर्शन करने पर जोर
जलालाबाद। सनातन सत्संग भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हिंदू संगठनों की रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज को गुरुके रूप में स्थापित कर किया गया। आरएसएस के जिला कार्यवाह राकेश कांबोज, अजय सिंघल ने स्वयंसेवकों से कहा कि हर रोज शाखा में जाओ और नवयुवकों का मार्गदर्शन करो। वहीं, देश के अंदर असामाजिक तत्वों से सावधान रहने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखो और चीन की वस्तुओं का उपयोग बंद कर स्वेदशी वस्तु का ही प्रयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित नरेश आचार्य व संचालन बोबी शर्मा ने किया। इस दौरान सचिन गोयल, रोबिन अग्रवाल, आदेश कुमार, दीपक सैनी, हरिओम उपाध्याय, प्रदीप उमरपुर, अंकित कुमार आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।