फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस बने विपिन को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन शर्मा को सम्मानित किया
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदौड़ा के विपिन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा ने आईएएस की परीक्षा में 1069 वी रैंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने विपिन शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव भंदौड़ा के कक्षा दस व बारह के सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाली तीन छात्राओं. कक्षा 10 वीं के सम्मानित छात्र शगुन ,रूपा, ख़ुशी शर्मा व 12 वीं के सुधा, गगन दत्ता और आकांक्षा को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक निरंजन शर्मा, रामनिवास शर्मा, सियानंद शर्मा ने भी विपिन शर्मा की कामयाबी पर हर्ष जताया। अध्यक्षता जयप्रकाश शर्मा और कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिंह ने किया। इस मौके पर मास्टर साबिर, मुकेश शास्त्री, सतपाल शर्मा पूर्व रिटायर जज ,अनिल टीनू बाबरी ,अमित शर्मा प्रधान भंदोड़ा, योगराज शर्मा, रामदत्त शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा ,यशपाल ठेकेदार ,राजू शर्मा, बबलु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें