झिंझाना। शनिवार को झिंझाना थाने पर समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें नोनांगली गांव के प्रधान राकेश दहिया और ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में 300 घरेलू बिजली कनेक्शन है। जबकि ट्रांसफार्मर मात्र दो है। कनेक्शनों का अधिभार छह सौ किलोवाट होने के कारण दोनो ट्रांसफार्मर आए दिन खराब होते रहते है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर गांव में चार नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। विभाग से स्वीकृति होने के बाद भी बिजली कर्मी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे है। इसके अलावा गांव में जाने वाला तीन किलो मीटर लंबा मुख्य मार्ग का हाल खराब है। उसका निर्माण हुए लगभग 20 वर्ष हो चुके है। समाधान दिवस अधिकारी एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने संबधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देश देकर समसयाओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विनोद दहिया, राजबीर सिंह, सोनू, डब्बू पंवार, बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।