थानाभवन।
पंजाब में हुई ओपन नेशनल चैंपियनशिप में दौड़ में थानाभवन थाने पर तैनात हेडकांस्टेबल के बेटे उदित ने सिल्वर मेडल जीता। पंजाब के सुल्तानपुर में 16 से 19 जून तक आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उदित कुमार ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया। उदित के शानदार प्रदर्शन से थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने मिठाई खिलाकर पिता रमेश चंद्र को बधाई दी। उनके बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।