कैराना। सोमवार पहाड़ों पर 5.2 एमएम बारिश होने के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 33 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। मंगलवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 13 हजार 168 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज की गई। मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 229.60 मीटर रहा।