फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 12 वीं पास चला रहा अस्पताल

Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो नवजात बच्चों की मौत के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए अप्रशिक्षित डॉक्टर नीटू ने बताया कि वह 12वीं पास हैं तथा आठ साल से कैराना में अस्पताल चला रहा हैं। उसने शामली के एक बड़े अस्पताल में पांच साल तक कंपाउंडर की नौकरी की हैं। वहीं लगातार आठ साल से चल रहें अवैध क्लीनिक पर आखिर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान क्यों रहा।
विज्ञापन

बाहर से दुकान, अंदर से अस्पताल
कैराना। देव क्लीनिक के बाहर ना तो क्लीनिक से संबंधित कोई बोर्ड लगा हैं और ना ही उसके रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी लिखी गई हैं। बाहर से यह केवल दुकान दिखाई देती है लेकिन अंदर क्लीनिक के बराबर ही दूसरी दुकान में बच्चों को बाकायदा भर्ती करने की पूरी व्यवस्था की गई हैं। जहां पर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही पंपिंग सेट व आदि मशीन भी रखी मिली हैं।



मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत एसीएमओ ने दी तहरीर



एसीएमओ विनोद कुमार ने अवैध क्लिनिक को सील करने के बाद अपनी ओर से थाने पर अप्रशिक्षित डॉक्टर नीटू के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के तहत धारा 15/2 व 15/3 के तहत कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। सीओ ने बताया कि एसीएमओ की तहरीर को परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




सीएचसी पर मौजूद आशा पर अप्रशिक्षित डॉक्टर से मिलीभगत का आरोप



गांव बसेड़ा निवासी नाजिम की मां रुखसाना ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी पुत्रवधु ने एक बेटे को जन्म दिया था। अस्पताल में मौजूद आशा ने आरोपी डॉक्टर नीटू को फोन कर सीएचसी पर ही बुलाया तथा सीएचसी की लाइट गुल होने की बात कहते हुए बच्चे को उक्त डॉक्टर के यहां पर भर्ती करने को कहा। मृतक बच्चों के परिजनों ने आशा पर अप्रशिक्षित आरोपी डॉक्टर के साथ मिली भगत करने का आरोप लगाया हैं। एसीएमओ विनोद कुमार का कहना हैं कि दोनों बच्चों ने सीएचसी पर ही जन्म लिया था। आशा पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें