फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1292 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 18 Aug 2024 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी केंद्रों पर 1292 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 51 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। यहां पर 50 मरीजों का उपचार किया गया और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के तीन गोल्डन कार्ड बनाए गए। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 51 मरीजों की जांच कर दवा दी गई और दो गोल्डन कार्ड बनाए गए। बनत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट आदेश ने मरीजों की जांच कर दवा दी। यहां पर 52 मरीजों को उपचार मिला और दो गोल्डन कार्ड बनाए गए।
गांव सिलावर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पदम ने मरीजों की जांच कर दवा दी। यहां पर 54 मरीज पहुंचे और दो गोल्डन कार्ड बने। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में गर्मी व उमस बनने के कारण वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा आए। इसके अलावा कुछ मरीज त्वचा, पेट व शरीर में दर्द से संबंधित मरीज आए। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 354 पुरुष, 591 महिला और 347 बच्चों कुल 1292 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 51 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें