शामली कमला कॉलोनी में निशुल्क आँई कैप में भाग लेते लायंस क्लब के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। लायंस क्लब की ओर से आठवें नेत्र शिविर में 128 मरीजों की जांच की गई। मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर 60 मरीजों को आपरेशन के लिए लायंस आई हास्पिटल, गाजियाबाद भेजा गया। कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में आयोजित शिविर में 108 लोगों की बीपी की जांच की गई। डॉ. सुशील कुमार संगल ने नि:शुल्क उचित परामर्श दिया। 101 मरीजों की ब्लड शुगर की भी जांच की गई। शुगर स्ट्रिप डॉ. खुर्शीद अनवर द्वारा प्रदान कह गई। कैंप में चेयरपर्सन नवीन जैन, राकेश कुमार, राकेश कच्छल, मुकेश गर्ग, नेत्र चिकित्सक डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. मुकुट मोहन संगल, मनोज शर्मा मौजूद रहे।