फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1278 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में स्वास्थ्य मेेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में 1278 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। स्वास्थ्य मेले में मौसम में बदलाव की वजह से नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 448 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह से मरीजों का स्वास्थ्य मेले में पहुंचना शुरू हो गया था। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इस दौरान स्वास्थ्य मेले में नजला, जुकाम, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। इसके अलावा वायरल बुखार, त्वचा रोग और श्वास के रोगी उपचार कराने आए। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर 360 पुरुष, 613 महिला और 305 बच्चाें को उपचार दिया गया। इस तरह से 1278 मरीजों को उपचार मिला। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 448 गोल्डन कार्ड बनाए गए। थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाल लगाकर केंद्र की सुविधाओं और सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें