फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

शामली। मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिमरशाह निवासी लोगों ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला हरेंद्र नगर में करीब छह माह पहले धर्म परिवर्तन करने वाले संजू राणा आए दिन मोहल्ले के लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत कर परेशान करता रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले भी संजू राणा ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने ऊपर हमला होना बताते हुए आसू, टोनी और सोनू और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इस तरह की झूठी शिकायत कर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राशिद अली, कालू, आलम, साजिद, नौशाद, इमरान, अफजाल, सलीम, मोहसिन समून, शफीक, खालिद, नदीम कुरैशी, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें