फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन के अनुष्ठान के बाद विशाल भगवती जागरण, विशाल भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती की पूजा अर्चना
विज्ञापन

कैराना। रामडा स्थित शिव मंदिर में श्रीश्री 1008 महाराज प्रियदास योगी द्वारा 40 दिन का अनुष्ठान पूरा होने के बाद रविवार रात मंदिर में मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जागरण में महामाई का गुणगान किया गया। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात तक जमे रहे। मुकेश दीवाना व हरियाणा से आए जगपाल फौजी सहित अन्य कलाकारों ने मा भगवती के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। सोमवार सुबह 6 बजे महाआरती के पश्चात मां भगवती को 56 भोग लगाए गए। बाद में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने हलुवा पुरी का प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रमेश प्रधान, अशोक कुमार एडवोकेट, अनिल, राजेश गर्ग, दिनेश कश्यप, रूपेश आदि का सहयोग रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें