फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के मनाई गई संत रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम के मनाई गई संत रविदास की जयंती
विज्ञापन

शामली। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर रविदास मंदिरों में हवन पूजन तथा भजन संध्याओं का आयोजित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को शहर के टंकी रोड पर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में संत रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं ने हवन- पूजन किया गया। बनत स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर हवन पूजन आत्माराम भगत विधि विधान द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया, बाद में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुंदरलाल, ज्ञानदास, सतपाल सिंह, अजय कुमार, आशोक कुमार, बिटटू, राजकुमार, जयभगवान आदि मौजूद रहे। कस्बा बनत स्थित कांशीराम चौपाल पर संत शिरोमणि रविदास जयंती पर हवन- पूजन में मुख्य यजमान विक्रांत बर्मन रहे। खेडीकरमू स्थित संत शिरोमणि रैदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास के 642 के जन्मदिवस पर महात्मा चंद्र दास ने महापुरुष रविदास के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर लोकेंद्र, रामफूल सिंह, प्रेम, रविंद्र, मुकेश, दीपक, गोपी, जोगी, चंदन, अनुज, विशाल, प्रभुराज, महिपाल, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें