शामली। रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित केला देवी शिव मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से 47वां मासिक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पंडित द्वारा मुख्य यजमान के रूप में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बंसल ने बताया कि मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए आज बस रवाना होगी। मौके पर सुनील गर्ग, राकेश गोयल, डॉ. उमेश कुमार, संदीप संगल, राकेश गर्ग, महेश गर्ग, प्रवीण बंसल, बबली, शशि अरोरा, बीना, सुषमा, नीतू, वीरेंद्र बालियान, बाल किशन, सुशील, नरेंद्र बंसल, राजकुमार, निर्मल, पंकज, नितिन, सीमा गर्ग, विपिन बंसल, सतीश चंद्र जैन मौजूद रहे।