शामली। सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित किया गया। कक्षा-12 के सम्मान में होने वाली विदाई समारोह को भी स्थगित कर दिया गया।
विद्यालय में शोकसभा में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल ने पाक को सबक सिखाया जाने की मांग की। मौके पर आदित्य कुमार, रविंद्र पाल सिह, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, कुलदीप निर्वाल, विशाल तायल, अंजू मलिक, हरिओम वत्स, कविता विश्वकर्मा, आशासेठ, उषा, अंजू पंवार, पूनम सरोहा, नीलिमा शर्मा, प्रतिमा समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राक गोल्ड एकेडमी में शहीदो की शोकसभा में विद्यालय के चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्य दीप्ती जैन ने नम आंखों से सभी शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज आयोजित शोक सभा में पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्र मलिक, सत्येंद्र सिंह वर्मा, रविंद्र सिंह, पवित्र कुमार, मसबवीर सिंह अली, मधुप्रभा, पिंकी, अमृता रानी, मीनू सिंह, नेहा, अरुण कुमार, लोकेश कुमार, विनोद, मनीष, विकास सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।